विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया के रेवती में ट्रेलर और पिकअप की टक्कर में चालक और खलासी घायल

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 04:24 PM (IST)

बलिया के रेवती-सहतवार मार्ग पर एक बालू लदे ट्रेलर और आलू लदी पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे ...और पढ़ें

बलिया के रेवती में ट्रेलर और पिकअप की भीषण टक्कर, चालक-खलासी गंभीर घायल।

बलिया के रेवती में ट्रेलर और पिकअप की भीषण टक्कर, चालक-खलासी गंभीर घायल।

HighLights

  1. रेवती-सहतवार मार्ग पर ट्रेलर-पिकअप की भीषण टक्कर हुई।

  2. पिकअप के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हुए।

  3. प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बलिया रेफर।

जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया)। रेवती-सहतवार मार्ग पर मां पचरूखा देवी मंदिर से पूरब गुरुवार को दिन में बालू लदे ट्रेलर और आलू लदी पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेवती में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।

बिहार के डोरीगंज, छपरा से बालू लदा ट्रेलर सहतवार की ओर जा रहा था। वहीं, केवरा से आलू लादकर एक पिकअप रेवती आ रही थी। मां पचरूखा देवी मंदिर के पूरब दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार केवरा निवासी खलासी 20 वर्षीय नीरज गुप्ता और चालक 28 वर्षीय अजय राजभर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला तथा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।