Move to Jagran APP

त्याग व सादगी की प्रतिमूर्ति थे अयोध्या सिंह

जासं नगरा (बलिया) डा.अयोध्या सिंह त्याग व सादगी की प्रतिमूर्ति थे। वे गरीबों मजलूमों से बेहद स्नेह करते थे। उन्होंने अपने जीवन में सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 04:28 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 04:28 PM (IST)
त्याग व सादगी की प्रतिमूर्ति थे अयोध्या सिंह
त्याग व सादगी की प्रतिमूर्ति थे अयोध्या सिंह

जासं, नगरा (बलिया) : डा.अयोध्या सिंह त्याग व सादगी की प्रतिमूर्ति थे। वे गरीबों, मजलूमों से बेहद स्नेह करते थे। उन्होंने अपने जीवन में सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

loksabha election banner

उक्त विचार उपभोक्ता फोरम के पूर्व जज व वरिष्ठ अधिवक्ता अवध बिहारी मितवा ने नगरा के समाजसेवी व वरिष्ठ चिकित्सक अयोध्या सिंह की 45वीं पुण्य तिथि पर गुरुवार की शाम आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। पूर्व प्रधान श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि डा.अयोध्या जैसे लोग इस धरती पर बिरले ही जन्म लेते हैं। इस मौके पर बृजेश कुमार पांडेय, प्रेम प्रकाश सिंह, सोना सिंह, रामायण ठाकुर, सुभाष यादव, रिजवान अहमद, रवि सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.