पति सहित नौ पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने के मामले
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने के मामले में पति, ससुर, सास, ननद व देवर समेत नौ लोंगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त मुकदमा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया के आदेश पर दर्ज किया गया है।
क्षेत्र के चंद्रवार निवासी उषा देवी पत्नी रामबचन चौहान ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था। बताया कि पुत्री वंदना की शादी राम सिंह पुत्र मोतीलाल चौहान निवासी गौसगंज सतपहाडीह थाना आरा नगर जनपद भोजपुर (बिहार) के साथ 19 अप्रैल 2016 को हुई थी। शादी में तीन लाख रुपये, सोने व चांदी के आभूषण, कपड़ा, पलंग, कूलर, बेड, रंगीन टीवी आदि दिया गया था।
इसके बावजूद ससुर मोतीलाल, सास शांति देवी, अरविद, गोविद व राहुल पुत्र मोतीलाल, धनवती, प्रियंका व सतवंती पुत्री मोतीलाल मोटरसाइकिल, वाशिग मशीन व एलईडी टीवी के लिए उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसकी सूचना वंदना ने कई बार फोन कर दी थी। इस बीच वंदना के गर्भवती होने पर उसे मारपीट कर मायके भेज दिया। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। कुछ दिनों बाद हुई पंचायत के आधार पर राम सिंह वंदना को लेकर गौसगंज चला गया। इस बीच दो अगस्त 2020 को राम सिंह चौहान ने अपने मोबाइल से फोन कर वंदना के मौत की सूचना दी थी।