डीएम ने दो अपराधियों को किया जिला बदर
जासं बलिया दोकटी (बलिया) अगामी विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 06:34 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 06:34 PM (IST)
जासं, बलिया : दोकटी (बलिया) : अगामी विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है। इसके लिए वांछित व संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस ने सुखारी पासवान निवासी दलकी नंबर दो व संजय सिंह दलकी नंबर एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इस पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने दोनों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। रविवार को पुलिस ने मुनादी कराकर दोनों अभियुक्तों के घर पर नोटिस चस्पा की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें