किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय को मिला सम्मान
बलिया भाजपा किसान मोर्चा के प्रशिक्षण का कार्यक्रम मेरठ के हस्तीनापुर में हुआ।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय को मिला सम्मान
जासं, बलिया : भाजपा किसान मोर्चा के प्रशिक्षण का कार्यक्रम मेरठ के हस्तीनापुर में हुआ। मोर्चा की मंशा के अनरूप प्रदेश में सबसे बेहतर कार्य करने पर बलिया जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय का सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संतोष पांडेय ने मोर्चा के दिशा निर्देश पर ग्राम सभाओं में ग्राम किसान समितियों का गठन पूर्ण किया है। किसानों में सरकार की नितियों का प्रचार प्रसार किया है। इसके लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी व प्रदेश मंत्री संजय राय ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जनपद आगमन पर गांव नसीराबाद में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।