स्थापना दिवस पर संघ के उद्देश्यों पर चर्चा
जागरण संवाददाता बलिया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का स्थापना दिवसकुंवर सिंह इंटर क
जागरण संवाददाता, बलिया : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का स्थापना दिवसकुंवर सिंह इंटर कालेज में मनाया गया।
इसमें शिक्षकों ने संघ के उद्देश्यों पर विचार प्रस्तुत किए। प्रांतीय उपाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि संघ प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्षरत रहा है। शिक्षकों का पहली बार जेल भरो आंदोलन 1968 में शिक्षकों की समस्याओं, उनके वेतनमान तथा सेवा शर्तों को लेकर प्रदेश भर में चलाया गया। संघर्ष के बदौलत ही 1971 में वेतन वितरण अधिनियम लागू हुआ। कहा कि संगठन अपने नेतृत्व के निर्देशन में अनेक संघर्षों के बदौलत ही आज शून्य से शिखर की ओर अग्रसर है। इस मौके पर सुदर्शन राय, रामसुरेश मिश्र, आत्मानंद सिंह, रामाधार पांडेय, योगेंद्र सिंह, अजीत सिंह, कृष्णानंद सिंह, घनश्याम सिंह, आनंद मोहन सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह व संचालन अरुण कुमार सिंह ने किया।