कार्यकर्ता बैठक में किसान गोष्ठी पर चर्चा
जागरण संवाददाता गड़वार (बलिया) भारतीय जनता पार्टी के गड़वार मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक
जागरण संवाददाता, गड़वार (बलिया) :भारतीय जनता पार्टी के गड़वार मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को कस्बा स्थित सिचाई विभाग के डाकबंगला परिसर में हुई। इसमें 25 दिसंबर को होने वाली किसान गोष्ठी व प्रत्येक गांव में पंचायत चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष मदन राजभर ने कहा कि शासन की तरफ से आयोजित गोष्ठी में किसानों को सही बात की जानकारी देने को आमंत्रित किया जा रहा है। जबकि विरोधी पार्टियां केंद्र द्वारा लाए कृषि कानून एमएसपी को गलत तरीके से बता कर किसानों को गुमराह कर रही है। इस मौके पर फेफना विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश वर्मा, राजेंद्र तिवारी, नागेंद्र सिंह, नौशाद आलम, अशोक राजभर, योगेश कुमार राय, उमेश सिंह, अभिषेक यादव, विजय कुमार गिरि आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मदन राजभर व संचालन टुनटुन उपाध्याय ने किया।