युवा चेतना का होली मिलन कल
जासं बलिया युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह द्वारा आगामी 19 मार्च को मालदेपुर मोड़ के पास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। होली मिलन समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी करेंगे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:49 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:49 PM (IST)
जासं, बलिया: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह द्वारा आगामी 19 मार्च को मालदेपुर मोड़ के पास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। होली मिलन समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी करेंगे। इसमें पूरे जनपद में लोगों को निमंत्रित किया गया है। महासचिव अजय राय मुन्ना एवं संगठन सचिव रघुपति सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि होली मिलन समारोह में व्यास स्वामीनाथ एवं व्यास तारकेश्वर सिंह द्वारा दोगोला की भी प्रस्तुति होगी। मुंबई व दिल्ली से भी कुछ कलाकार इस होली मिलन समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें