गंगा दशहरा पर स्नान के बाद चलता रहा दर्शन-पूजन का दौर
जागरण संवाददाता बलिया गंगा दशहरा के पावन पर्व पर रविवार को श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबक
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 06:42 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया : गंगा दशहरा के पावन पर्व पर रविवार को श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं दान-पुण्य भी किए। बारिश के बीच लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। ग्रामीण क्षेत्रों से पुरुष व महिलाएं काफी संख्या में गंगा तट पर पहुंचीं। रिमझिम बारिश के बीच भी सैकड़ों लोगों ने पवित्र गंगा में स्नान किया। साथ ही मां गंगा की आरती उतारी गई। श्रद्धालु हर-हर गंगे के नारे लगाते रहे। गंगा स्नान के बाद लोग बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर व महर्षि भृगु आश्रम में जाकर दर्शन पूजन किए। नदी में बढ़ाव के कारण लोग किनारे पर ही स्नान किए। शहर से सटे महावीर घाट, माल्देपुर, पंचरूखियां, भरौली आदि घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा की आरती उतारी। साथ ही सभी के लिए मंगलकामना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें