ऐतिहासिक होगा डिप्टी सीएम का चितबड़ागांव में आगमन
बलिया भारतीय जनता पार्टी फेफना विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक केंद्रीय कार्यालय टैगोर नगर पर गुरुवार को सम्पन्न हुई ।
जागरण संवाददाता, बलिया : भारतीय जनता पार्टी फेफना विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक केंद्रीय कार्यालय टैगोर नगर पर गुरुवार को हुई। इसमें आगामी 24 नवंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय आरोग्य केंद्र महरेव, चितबड़ागांव में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के कार्यक्रम की रणनीति तय की गई। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं के साथ तय किया तथा सभी को दायित्व सौंपा। बैठक को संबोधित करते कहा कि क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम में दर्जनों परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होगा। प्रमुख परियोजनाओं की घोषणा भी होगी। कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्यक्रम की तैयारी करें। उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम क्षेत्र के लिए गर्व की बात हैं। इससे विकास की नई संभावनाएं पूर्ण होंगी। बैठक में प्रमुख रूप से उपेंद्र पांडेय, राजीव मोहन चौधरी, विजय गुप्ता, सूर्यदेव राय, नंदलाल सिंह, टुनटुन उपाध्याय, मोतीचंद गुप्ता, प्रेम नाथ सिंह, मनोज सिंह, भरत राय, राजेश सिंह, मदन राजभर, सुमन सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।