व्यापारियों के उत्पीड़न पर अंकुश लगाने की मांग
जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : व्यापार मंडल सिकंदरपुर की एक बैठक संगठन के कार्यालय पर हुई
जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : व्यापार मंडल सिकंदरपुर की एक बैठक संगठन के कार्यालय पर हुई। इसमें व्यापारियों के हो रहे उत्पीड़न व दुकानों में चोरी की घटनाओं पर ¨चता व्यक्त की गई। साथ ही इन घटनाओं पर अंकुश लगाने की प्रशासन से मांग की गई। चेतावनी दी गई कि ऐसी घटनाओं को रोका नहीं गया तो व्यापारी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। व्यापारी नेता डा. उमेशचन्द ने कहा कि नगर में अब तक जितनी भी चोरियां हुई हैं उनमें से किसी एक का भी पर्दाफाश नहीं होने से व्यापारी वर्ग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रमोद वर्मा, गणेश शर्मा, नन्दलाल गुप्त, सन्तोष,वकील अहमद, गोरख गुप्त, मुन्ना शर्मा, नायब सोनी, मोहन सोनी, चन्द्रमा वर्मा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता गोवर्धन मधुकर व संचालन भिखारी लाल पटवा ने किया।