बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार की मौत
जागरण संवाददाता बांसडीह (बलिया) नरायनपुर-बांसडीह मार्ग पर आदर गांव के पास सोमवार की
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 05:23 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 05:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बांसडीह, (बलिया) : नरायनपुर-बांसडीह मार्ग पर आदर गांव के पास सोमवार की देर रात बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार बलिराम सिंह (42) की मौत हो गई। इससे उनके स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। वह देर शाम अपने खेतों की तरफ गए हुये थे। उधर से वापस अपने गांव आदर लौट रहे थे। इसी बीच तेज गति की बोलेरो की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां इलाज की दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें