महारुद्र यज्ञ की कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कस्बे के बुढ़वा शिवजी मंदिर पर आयोजित महारुद्र यज्ञ के प्रथम दिन गुरुवार को मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकला जो गांव के विभिन्न मंदिरों से होते हुए लगभग 3 किलोमीटर रास्ता तय कर पुन मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। कलश यात्रा के पूर्व यज्ञ के यज्ञाचार्य सुनील पांडेय ने वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि विधान से भगवान शिवजी एवं कलश यात्रा में शामिल कलशों की पूजा अर्चना की। इस मौके पर महा यज्ञ के यजमान अवधेश सिंह एवं गिरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बाजे-गाजे के साथ निकले कलश यात्रा में हाथों में जल से भरा हुआ कलश लेकर सैकड़ों महिलाएं युवतियां रंग-बिरंगे परिधान पहनकर चल रही थी।
जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : कस्बे के बुढ़वा शिवजी मंदिर पर आयोजित महारुद्र यज्ञ के प्रथम दिन गुरुवार को मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकला जो गांव के विभिन्न मंदिरों से होते हुए लगभग 3 किलोमीटर रास्ता तय कर पुन: मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। कलश यात्रा के पूर्व यज्ञ के यज्ञाचार्य सुनील पांडेय ने वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि विधान से भगवान शिवजी एवं कलश यात्रा में शामिल कलशों की पूजा अर्चना की। इस मौके पर महा यज्ञ के यजमान अवधेश सिंह एवं गिरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बाजे-गाजे के साथ निकले कलश यात्रा में हाथों में जल से भरा हुआ कलश लेकर सैकड़ों महिलाएं, युवतियां रंग-बिरंगे परिधान पहनकर चल रही थी।
कलश यात्रा जूनियर हाई स्कूल के समीप के शिव मंदिर, काली मंदिर, संत यतीनाथ मंदिर, मां भगवती मंदिर, बजरंगबली मंदिर होते हुए यज्ञ स्थान पर जाकर खत्म हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न देवी देवताओं के मुखौटा लगाए बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे जिसमें भगवान शिव का रूप धरा बच्चा सबके आकर्षण के केंद्र में रहा। यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और कड़ी धूप को देखते समाजसेवी उमेश सिंह ने अपने आवास के सामने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जल, शरबत आदि की व्यवस्था की थी। विरागी संत मनमोहन दास जी के सानिध्य में आयोजित महारूद्र यज्ञ के कलश यात्रा में आनंद सिंह पिटू, उमेश कुमार सिंह, जीतन ब्यास, ऋषिकेश सिंह जींजी, आशुतोष उपाध्याय, गोविद उपाध्याय, रविद्र नाथ उपाध्याय, सतीश सिंह, सत्येंद्र सिंह, समरेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह, सतीश सिंह, मुन्ना सिंह, अंकित, हलचल, रिकू, बोलबम आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।