Move to Jagran APP

गड्ढा भरने से मना करने पर विवाद, तीन घायल

खेजुरी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में ग्रामसभा की गड़ही में माटी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। इसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 07:11 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 05:59 AM (IST)
गड्ढा भरने से मना करने पर विवाद, तीन घायल
गड्ढा भरने से मना करने पर विवाद, तीन घायल

जासं, पूर (बलिया): खेजुरी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में ग्रामसभा की गड़ही में माटी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। इसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएससी पहुंचाया जहां इनका इलाज चल रहा है। मुकेश सिंह द्वारा ग्रामसभा की गड़ही ने बुधवार को मिट्टी भरवा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे जितेन्द्र सिंह ने सार्वजनिक गड़ही होने का हवाला दे मुकेश सिंह को मिट्टी ीाभरने से मना किया। कहा कि इसमें गांव के दर्जनों लोगों का नबदान का पानी गिरता है। यह सुन मुकेश सिंह तमतमा उठे और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच मुकेश सिंह के पक्ष के लोगों ने जितेन्द्र सिंह (50) पर हमला बोल कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। यह देख रेखा सिंह (45) पत्नी जितेन्द्र सिंह व हर्ष प्रताप सिंह (20) पुत्र जितेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच गये। इन्हें भी दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। उधर जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.