पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
जासं गड़वार (बलिया) कस्बा स्थित बाबू चंद्रचूर्ण सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में पर्यावरण रक्षा व सरंक्षण को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वर्तमान परिवेश में पर्यावरण असन्तुलन के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया।
जासं, गड़वार (बलिया) : कस्बा स्थित बाबू चंद्रचूर्ण सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में पर्यावरण रक्षा व सरंक्षण को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वर्तमान परिवेश में पर्यावरण असन्तुलन के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अरविद सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में पर्यावरण असन्तुलन की सबसे बड़ी समस्या ग्लोबल वार्मिंग है। इसकी वजह से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है और मानव जीवन के कदम विनाश की तरफ जा रहे हैं। अगर पर्यावरण को बचाने के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा। प्रधानाचार्य एमएस यादव ने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य के लिए भोजन आवश्यक होता है वैसे ही पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधरोपण अतिआवश्यक है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए गए। सफलता सिंह, अंजू वर्मा, स्मृति, संजय सिंह सहित समस्त छात्र व विद्यालय के अध्यापक मौजूद थे।