कांग्रेस नेता ने किया बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण
जासं, बैरिया (बलिया): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेकानंद ¨सह उर्फ बाबुल ¨सह ने कार्यकर्ताओं
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 10:02 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 10:02 PM (IST)
जासं, बैरिया (बलिया): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेकानंद ¨सह उर्फ बाबुल ¨सह ने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को बाढ़ प्रभावित वशिष्ठनगर, देवपुर मठिया, गोपाल नगर व शिवाल मठिया गांवों का भ्रमण किया और बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियों को नजदीक से देखा। कांग्रेसी नेता ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों पर असंतोष जताते हुए बताया कि यह सहायता ऊंट के मुंह में जीरा की तरह है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इमेल भेजकर बाढ़ पीड़ितों को तुरंत पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर पारस नाथ वर्मा, विश्राम दुबे, जेपी तिवारी, रमेश चंद्र मौर्य, प्रभात ¨सह, रामनाथ व्यास, लक्ष्मी पासवान बाबुल ¨सह के साथ थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें