राफेल मामले में कांग्रेस ने किया गुमराह, भाजपा ने की ¨नदा
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने तथ्यहीन प्रश्न खड़ा करके उसे दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया है।
जागरण संवाददाता, बलिया : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने तथ्यहीन प्रश्न खड़ा करके उसे दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। यह अत्यंत ही ¨नदनीय है। अब सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद यह साबित हो चुका है कि कांग्रेस द्वारा इस मामले को सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए उठाया गया है। यह ¨चता का विषय है कि एक चुने हुए जनप्रतिनिधि द्वारा देश की सुरक्षा को ताक पर रखकर ऐसे विषय पर दुष्प्रचार किया जा रहा है। जिससे देश की छवि वैश्विक पटल पर धूमिल हो सकती है। न्यायालय के निर्णय के बाद राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा बोला गया हर झूठ उजागर हुआ है। भाजपा के पदाधिकारियों ने मांग कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले व इस झूठ के लिए उन्हें लोकसेवक के पद से मुक्त किया जाए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर ¨सह, लक्ष्मण ¨सह, जयप्रकाश साह, सत्येंद्र बहादुर ¨सह, रामजी ¨सह, माधव प्रसाद, अंजनी राय, राकेश चौबे भोला, प्रदीप ¨सह, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।