किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
जागरण संवाददाता बलिया किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार
जागरण संवाददाता, बलिया : किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। किसानों के प्रति सरकार उदासीन है। धान क्रय केंद्रों पर धांधली की जा रही है। इसका जवाब सरकार को किसान 2022 के विधानसभा के चुनाव में देंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में की गई बढ़ोतरी से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में रामधनी सिंह, ददन पांडेय, मुन्ना उपाध्याय, संतोष चौबे, फूलबदन तिवारी, राज नारायण उपाध्याय, विशाल चौरसिया, मदन यादव, जनार्दन वर्मा, विपिन कुमार पांडेय, पारसनाथ वर्मा, आदि रहे । संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया।