बंद रहता पशु चिकित्सालय, पशुपालकों में आक्रोश
जासं, पूर (बलिया) : विकास खंड पंदह अंतर्गत राजकीय पशु चिकित्सालय पूर पर किसी भी कर्मचारी की उपस्थिति नहीं होने से पशुपालकों में आक्रोश व्याप्त है।
जासं, पूर (बलिया) : विकास खंड पंदह अंतर्गत राजकीय पशु चिकित्सालय पूर पर किसी भी कर्मचारी की उपस्थिति नहीं होने से पशुपालकों में आक्रोश व्याप्त है। यह पशु चिकित्सालय प्राय: बंद ही रहता है जिससे पशुपालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पशुओं की चिकित्सा के लिए तथाकथित डाक्टरों की शरण में जाना पड़ रहा है। जहां पशुपालकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। चिकित्सालय पर डाक्टर की नियुक्ति तो है लेकिन एक दिन भी उनको बैठने का मौका नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही चकिया निवासी विक्रम तिवारी की गाय इलाज के अभाव में काल के गाल में समा गई। यहां चिकित्सालय पर तत्काल कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि समय से इलाज हो सके।