बच्चों ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई राहत राशि
जासं, रसड़ा (बलिया) : केरल प्रांत में आयी भयंकर बाढ़ विभिषिका से पीड़ित जनों के सहयोग के
जासं, रसड़ा (बलिया) : केरल प्रांत में आयी भयंकर बाढ़ विभिषिका से पीड़ित जनों के सहयोग के लिए प्रदेश सरकार के आह्वान पर नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्राओं ने पीड़ितों के राहत कोष के लिए अभिभावकों, शिक्षकों तथा आमजन से मिलकर सहयोग मांगा। इसमें लोगों ने अपने स्वेच्छा से बच्चों को सहयोग राशि प्रदान की। बच्चों ने अपने परिश्रम से 12 हजार रूपये से अधिक की धनराशि एकत्रित कर बुधवार को विद्यालय में प्रधानाचार्य संगीता ¨सह को यह राशि सौंपी। विद्यालय की छात्रा पायल ¨सह, विशालाक्क्षी ओझा, आयुषी, अनामिका जायसवाल तथा रंजना कन्नौजिया ने इस धनराशि को जुटाने में मुख्य भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य संगीता ¨सह ने बताया कि छात्राओं द्वारा एकत्रित धनराशि को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेजा जा रहा है।