बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 12:19 AM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 06:09 AM (IST)
बलिया : शैक्षिक भ्रमण पर आए पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुआं के बच्चों ने जिलाधिकारी कार्यालय देखा। इस दौरान बच्चों ने प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार तिवारी से सवाल किया जिसका प्रशासनिक अधिकारी ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासा शांत की। प्रशासनिक अधिकारी ने बच्चों को बताया कि यहां डीएम साहब बैठकर लोगों की समस्या सुनते हैं और यही इनका कोर्ट है जहां डीएम साहब सुनवाई करते हैं। बगल के चेंबर में एडीएम बैठते हैं। मुख्य राजस्व अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट के चेंबरों का भी बच्चों ने भ्रमण किया व जानकारी हासिल की। इससे बच्चे काफी उत्साहित थे। इसके अलावा चंद्रशेखर उद्यान, एसपी कार्यालय का भी बच्चों ने भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य महफूज आलम, डा. राजेश पांडेय, डा. अब्दुल अव्वल सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें