बच्चों ने जीवंत किया मां भवानी के नौ रूप
ष्टद्धद्बद्यस्त्रह्मद्गठ्ठ ढ्डह्मश्रह्वद्दद्धह्ल ड्डद्यद्ब1द्ग ठ्ठद्बठ्ठद्ग द्घश्रह्मद्वह्य श्रद्घ द्वश्रह्लद्धद्गह्म क्चद्धड्ड1ड्डठ्ठद्बष्टद्धद्बद्यस्त्रह्मद्गठ्ठ ढ्डह्मश्रह्वद्दद्धह्ल ड्डद्यद्ब1द्ग ठ्ठद्बठ्ठद्ग द्घश्रह्मद्वह्य श्रद्घ द्वश्रह्लद्धद्गह्म क्चद्धड्ड1ड्डठ्ठद्बष्टद्धद्बद्यस्त्रह्मद्गठ्ठ ढ्डह्मश्रह्वद्दद्धह्ल ड्डद्यद्ब1द्ग ठ्ठद्बठ्ठद्ग द्घश्रह्मद्वह्य श्रद्घ द्वश्रह्लद्धद्गह्म क्चद्धड्ड1ड्डठ्ठद्बष्टद्धद्बद्यस्त्रह्मद्गठ्ठ ढ्डह्मश्रह्वद्दद्धह्ल ड्डद्यद्ब1द्ग ठ्ठद्बठ्ठद्ग द्घश्रह्मद्वह्य श्रद्घ द्वश्रह्लद्धद्गह्म क्चद्धड्ड1ड्डठ्ठद्बष्टद्धद्बद्यस्त्रह्मद्गठ्ठ ढ्डह्मश्रह्वद्दद्धह्ल ड्डद्यद्ब1द्ग ठ्ठद्बठ्ठद्ग द्घश्रह्मद्वह्य श्रद्घ द्वश्रह्लद्धद्गह्म क्चद्धड्ड1ड्डठ्ठद्बष्टद्धद्बद्यस्त्रह्मद्गठ्ठ ढ्डह्मश्रह्वद्दद्धह्ल ड्डद्यद्ब1द्ग ठ्ठद्बठ्ठद्ग द्घश्रह्मद्वह्य श्रद्घ द्वश्रह्लद्धद्गह्म क्चद्धड्ड1ड्डठ्ठद्ब
जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया): नगर स्थित न्यू सेंट्रल पब्लिक एकाडमी पर को बाल उत्सव समारोह उड़ान का भव्य आयोजन किया गया। विधायक धनंजय कन्नौजिया संग प्रबंधक सतीश दुबे ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद समारोह में बाल कलाकारों की अद्भूत, अकल्पनीय व मनोहारी प्रस्तुति पर सभी को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। विधायक धनंजय कन्नौजिया, नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता व सेंट जेवियर्स स्कूल प्रिसिपल डा. जेआर मिश्र समेत सभी ने बच्चों की प्रस्तुति को जमकर सराहा। नर्सरी के बाल कलाकारों द्वारा मां भवानी दुर्गा के नौ रूपों की जीवंत प्रस्तुति ने तो सभी को आचंभित कर दिया। वहीं टन-टन घंटी बजी स्कूल की.., छोटा बच्चा जान के हमको ना समझाना रे.., सुनो बच्चों.., लव यू जिदगी की प्रस्तुति ने लोगों को घंटों बैठने पर विवश कर दिया। वहीं फैशन शो, मिक्स सांग, होली सांग, फनी डांस, आर्मी डांस, कैस्टल डांस के अलावा मैं बेटी हूं, सेव द ट्री, सेव वाटर आदि नामक एकांकी को भी लोगों ने खूब सराहा। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षालय से एक अच्छे व सफल इंसान का निर्माण होता है और इन्हीं बच्चों के बूते भविष्य का समृद्ध व विकसित समाज व देश की बूनियाद भी खड़ी होती है। उन्हेंने बच्चों से हरियाली व पानी बचाने की अपील की। नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहते हुए बच्चों पर किसी तरह का दबाव न डालने की अपील किया।
इस मौके पर प्रिसिपल पूनम पांडेय, इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह, सेंट जेवियर्स स्कूल प्रिसिपल डा. जेआर मिश्र, शीला मिश्रा, राशिद कमाल पाशा, आशुतोष सिंह राणा, परवेज हमजा, विशाल गुप्ता, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, मृत्युंजय गुप्ता आदि मौजूद थे। संचालन आनंद श्रीवास्तव ने किया।