ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत
ष्टद्धद्बद्यस्त्र स्त्रद्बद्गह्य स्त्रह्वद्ग ह्लश्र ह्लह्मड्डष्ह्लश्रह्म ष्टद्धद्बद्यस्त्र स्त्रद्बद्गह्य स्त्रह्वद्ग ह्लश्र ह्लह्मड्डष्ह्लश्रह्म
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 06:34 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:02 AM (IST)
सुखपुरा(बलिया) : करनई गांव के पास शनिवार की शाम मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से रितेश (12 वर्ष) पुत्र भुवाल राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार रितेश किसी काम से बनपोखरा से साइकिल से कहीं जा रहा था तभी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। पुलिस ने ट्रैक्टर व ट्राली को जब्त कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें