Move to Jagran APP

मुख्य आरोपित ने वीडियो जारी कर खुद को बताया निर्दोष

जागरण संवाददाता बलिया दुर्जनपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपित धीरेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 10:20 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:07 AM (IST)
मुख्य आरोपित ने वीडियो जारी कर खुद को बताया निर्दोष
मुख्य आरोपित ने वीडियो जारी कर खुद को बताया निर्दोष

जागरण संवाददाता, बलिया : दुर्जनपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपित धीरेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया। घटना के लिए एसडीएम सुरेंद्र पाल व पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। धीरेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि घटना में उसे मुख्य आरोपित बनाया गया है। उसके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। घटना में परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं, उनका मुकदमा अभी तक दर्ज नहीं हुआ है।

loksabha election banner

मुख्य आरोपित के हाजिर होने की सूचना पर हलकान रही पुलिस

जागरण संवाददाता, बलिया: दुर्जनपुर कांड के मुख्य आरोपित धीरेंद्र प्रताप सिंह की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को पुलिस काफी सक्रिय रही। इसके लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। धीरेंद्र के रेवती थाने में समर्पण करने की अफवाह भी हवा में तैरती रही।

मुख्य आरोपित के न्यायालय में हाजिर होने की भनक पर सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे न्यायालय परिसर को घेर लिया। खुफिया तंत्र भी पूरी तरह से सक्रिय दिखा। देर शाम तक धीरेंद्र के न आने पर पुलिस टीम लौट गई। आरोपितों की गिरफ्तारी व दुर्जनपुर गांव की गतिविधियों के बारे में डीआइजी आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे जानकारी लेते रहे। वह जिले में ही कैंप कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.