Move to Jagran APP

छठ्ठू राम ने बसपा के सभी पदों से दिया त्याग पत्र

बलिया छठ्ठू राम ने शुक्रवार को बसपा के सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया। उन्होने पार्टी पर बेल्थरारोड़ विधानसभा का टिकट काटे जाने का आरोप लगाया। कहा कि जनपद से प्रदेश स्तर तक पार्टी के निर्देशानुसार निष्ठा पूर्वक सेवा किया। उसके बाद भी 2015 में मेरा टिकट काट कर प्रदेश के बाहर गुजरात झारखण्ड उडिसा बिहार सहित कई प्रदेशों की जिम्मेदारी दी गई जिसकों जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाहन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 07:34 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 07:34 PM (IST)
छठ्ठू राम ने बसपा के सभी पदों से दिया त्याग पत्र
छठ्ठू राम ने बसपा के सभी पदों से दिया त्याग पत्र

जासं, बलिया : छठ्ठू राम ने शुक्रवार को बसपा के सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने पार्टी पर बिल्थरारोड विधानसभा का टिकट काटे जाने का आरोप लगाया। कहा कि जनपद से प्रदेश स्तर तक पार्टी के निर्देशानुसार निष्ठा पूर्वक सेवा किया। उसके बाद भी 2015 में मेरा टिकट काट कर प्रदेश के बाहर गुजरात, झारखण्ड, उड़ीसा, बिहार सहित कई प्रदेशों की जिम्मेदारी दी गई। जिसका हमने जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन किया। उसके बाद भी जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती से हुई एक मुलाकात में बिल्थरारोड का प्रत्याशी बनाने जाने की मांग किया तो उन्होंने मना कर दिया। इस बात से आहत होकर बिल्थरारोड की जनता की सेवा के लिए बसपा के सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया। छठ्ठू राम ने बताया कि मैं बिल्थरारोड विस क्षेत्र की जनता की सेवा करना चाहता हूं। पार्टी का साथ नहीं मिलने से यह कदम उठाना पड़ा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.