लंबे समय से एक ही ब्लाक क्षेत्र में जमे 43 वीडीओ इधर से उधर
जागरण संवाददाता बलिया लंबे समय से एक ही विकास खंड क्षेत्रों में जमे 43 ग्राम विकास अधिकारिय
जागरण संवाददाता, बलिया : लंबे समय से एक ही विकास खंड क्षेत्रों में जमे 43 ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) का कार्य क्षेत्र बदल दिया गया है। जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा ने ग्राम विकास अधिकारी बलराम यादव को रसड़ा से मुरलीछपरा, राम प्यारे राम को सीयर से हनुमानगंज, विनोद पांडेय को हनुमानगंज से गड़वार, अरविद कुमार मौर्य को गड़वार से बेलहरी, संजय कुमार सिंह को हनुमानगंज से बेलहरी, रवि भूषण सिंह को बेलहरी से चिलकहर, छोटे लाल प्रसाद को पंदह से मुरली छपरा भेजा है। इसी क्रम में गुलाब चंद्र राम को नगरा से गड़वार, सुनील कुमार तिवारी को रेवती से दुबहर, आलोक कुमार को मनियर से हनुमानगंज, सुनील कुमार ओझा को मनियर से पंदह, शशांक शेखर पांडेय को बेलहरी से रेवती, मनोज कुमार पंदह से सीयर, धर्मेंद्र कुमार पाठक हनुमागंज से बेलहरी, संजय कुमार सिंह बेरुआरबारी से बांसडीह, विनोद कुमार यादव दुबहर से नगरा, प्रेम प्रकाश सिंह बेलहरी से रसड़ा, मिथिलेश पांडेय चिलकहर से हनुमानगंज, राजनीश कुमार सिंह मुरलीछपरा से बेरुआरबारी, सुशील कुमार चौहान गड़वार से पंदह, अरविद बांसडीह से दुबहर, नागेंद्र कुमार यादव बैरिया से गड़वार, हर्षदेव राम गड़वार से नगरा तैनाती की गई है। वहीं उमेश कुमार वर्मा को नगरा से हनुमानंज, उमेश कुमार सिंह बांसडीह से बैरिया, ब्रह्मदेव पाल नगरा से मनियर, हरीश कुमार मनियर से नगरा, आशीष कुमार मनियर से नगरा, पुष्पराज गड़वार से चिलकहर, अरविद कुमार मौर्य मुरली छपरा से रेवती, देवानंद गिरि गड़वार से सोहांव, समीर राय गड़वार से हनुमानगंज, तेज बहादुर रेवती से सोहांव, नागेंद्र यादव नवानगर से नगरा, अजय पांडेय बांसडीह से हनुमानगंज, सतीश चंद्र राय बांसडीह से रेवती, दयाशंकर यादव रसड़ा से नगरा, संजय सिंह दुबहड़ से मुरलीछपरा, आलोक कुमार गुप्त सोहांव से चिलकहर, संजय चौरसिया पंदह से मुरलीछपरा व प्रमोद कुमार सिंह सोहांव से रसड़ा ब्लाक पर तैनाती की गई है। कई ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर शिकायतें भी हुईं थी, उन पर विभागीय जांचें भी चल रही हैं।