Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मना, लिया संकल्प

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 47वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कहीं वृक्षारोपण कर मुख्यमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने का काम किया गया तो कहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियां बांटी। वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर अपने मुख्य संरक्षक की

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Jun 2019 07:15 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 07:15 PM (IST)
मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मना, लिया संकल्प
मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मना, लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, बलिया : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 47वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कहीं वृक्षारोपण कर मुख्यमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने का काम किया गया तो कहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियां बांटी। वहीं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर अपने मुख्य संरक्षक की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना किया। नगर के महाबीर घाट गायत्री मंदिर परिसर में हियुवा के कार्यकर्ताओं ने हवन किया और योगी आदित्य नाथ की कुशलता के लिए भगवान से प्रार्थना किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए पौधरोपण भी किया। इस मौके पर पंकज सिंह, अजय सिंह, मनीष सिंह उज्जैन, राकेश सिंह परिहार, रोहित सिंह सेंगर, दीपक कुमार, कन्हैया सोनी, रजनीकांत, विशाल, राकेश पांडेय, अजय गुप्त, राजीव गुप्त आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

रेवती : प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 47वें जन्म दिवस पर विधान सभा बांसडीह के भाजपा नेता अजय शंकर पांडेय उर्फ कनक पांडेय के आवास पर पर आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में प्रदेश में कल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ आम जनता को मिल रहा है । इस मौके पर कौशल सिंह, शंभूशरण बेहाल, रंजन सिंह, शंभूकांत तिवारी, मुनमुन पांडेय, राजू मिश्र, गोलू पटेल, नसीम अहमद आदि मौजूद थे।

बांसडीह : भाजपा बांसडीह मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों में फल व मिष्ठान वितरित किया गया तथा मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। इस दौरान केन्द्र सरकार के आयुष्मान योजना से भी मरीजों को अवगत कराया गया। इसके अलावा नगर पंचायत के वार्ड 8 के बच्चों में कॉपी, किताब और मिठाई वितरित की गई। बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने सरकार की अनेक लाभकारी योजनाओं का लाभ आम जनता उठा रही है। इस मौके पर डॉ. शशि प्रकाश पांडेय, डॉ. विश्वनाथ सिंह, ओंकार सिंह, कंचन यादव, प्रभावती देवी मुनजी कुमार, सत्यम पांडेय, अखिलेश शर्मा, संटू तुरहा, राकेश प्रजापति, मनीष भारती, राजू पटेल, अग्निवेश गुप्त आदि मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.