मनाया भारतीय जनसंघ का स्थापना दिवस
भारतीय जनसंघ की स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तओं द्वारा नगर में स्थित रामलीला मैदान मां जल्पा चौक में सोमवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिसमें मुख्य रुप से भाजपा नेता मुन्ना कुमार बरनवाल के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि जिस बीज का रोपण इन दोनों महापुरुषों ने किया उसका आज परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है।
जासं, सिकन्दरपुर (बलिया) : भारतीय जनसंघ की स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में स्थित रामलीला मैदान मां जल्पा चौक में सोमवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसमें भाजपा नेता मुन्ना कुमार बरनवाल ने कहा कि जिस बीज का रोपण इन दोनों महापुरुषों ने किया उसका आज परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है। जन संघ की विचारधारा पर भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है। इस मौके पर नगर के कार्यकर्ता कन्हैया रावत, लाल बचन तिवारी, अजय तिवारी, लाल बचन शर्मा, चंदेश्वर वर्मा, जेपी वर्मा आदि थे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रविद्र वर्मा तथा संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया।