विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में दिवंगत सपा नेता रामगोविंद चौधरी के खिलाफ सचिव ने की फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

By Neeraj Chaubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 29 Sep 2026 02:44 PM (IST)

बलिया में दिवंगत सपा नेता रामगोविंद चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक सचिव ...और पढ़ें

दिवंगत सपा नेता रामगोविंद चौधरी पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, बलिया में सचिव पर केस दर्ज।

दिवंगत सपा नेता रामगोविंद चौधरी पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, बलिया में सचिव पर केस दर्ज।

HighLights

  1. दिवंगत सपा नेता रामगोविंद चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी।

  2. बैरिया ब्लाक के सचिव ने फेसबुक पर की अभद्र पोस्ट।

  3. सहतवार थाने में मुकदमा दर्ज, सीओ बांसडीह को जांच।

जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। समाजवादी पार्टी के दिवंगत वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामगोविंद चौधरी के खिलाफ बैरिया ब्लाक में तैनात सचिव द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सहतवार थाने में स्वयं थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

तहरीर के अनुसार सोशल मीडिया फेसबुक पर यूजर आईडी - दिग्विजय सिंह त्रिकालद्रष्टा नाम की आईडी से दिवंगत सपा नेता के खिलाफ जानबूझकर अपमानजनक भाषा, गाली गलौज और अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की गई। इसका स्क्रीनशाट व्हाट्सएप के जरिए प्राप्त हुआ है।

तहरीर में कहा गया है कि इस पोस्ट से दिवंगत जनप्रतिनिधि की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिससे आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है और शांति भंग होने की आशंका है।इस संबंध में सहतवार थाने पर वादी प्रशांत कुमार चौधरी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्रा को सौंपी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान किया जा रहा है।