डीजे विवाद में आठ नामजद व दर्जनों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
सागरपाली (बलिया) फेफना थाना क्षेत्र के मलखपुरा गांव में गुरुवार को डीजे बजाने को लेकर दो वर्गों में हुई मारपीट के दूसरे दिन जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह एलर्ट रहा। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात रही। बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। सीओ व थानाध्यक्ष शशिमौली पाण्डेय ने मौके पर पहुंच
जासं, सागरपाली (बलिया) : फेफना थाना क्षेत्र के मलखपुरा गांव में दो वर्गों के बीच हुए विवाद के मामले ने पुलिस ने आठ नामजद व दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। विवाद के कारण शुक्रवार को पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल रहा। जुमे की नमाज के मद्देनजर क्षेत्र में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही।
गुरुवार को डीजे बजाने को लेकर दो वर्गों में जमकर मारपीट हुई थी। इस बीच पुलिस ने एहतियातन इलाके में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। शुक्रवार को आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ नामजद व दर्जनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। गुरुवार को नेटुआ बाबा बगीचा में दौड़ लगाकर वापस घर जा रहे धनु वर्मा को पकड़कर एक वर्ग विशेष के युवकों ने जमकर पीटा था। इस दौरान यदि गांव के बुजुर्गो ने आगे आकर बीच-बचाव न किया होता तो
विवाद और गंभीर हो सकता था। धनु को लेकर एक वर्ग के लोगों में काफी दिनों से गुस्सा था। गांव के ही झगन राजभर के घर धनु का हमेशा आना-जाना था। धनु दूसरे अन्य साथियों के साथ बाइक से हुड़दंगई कर गांव की गलियों में आए दिन चक्रमण लगाते रहे। यह बात दूसरे वर्ग के लोगों को नागवार गुजरती थी। गांव की महिला व पुरुषों ने धनु के परिजनों से कई बार इसकी शिकायत भी की थी, कितु धनु की आदत में कोई बदलाव नहीं आया।
होली के दिन नशे की हालत में बाइक सवार युवक धनु के साथ नेटुआ बाबा की जयकार लगाते हुए गांव में पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे वर्ग के लोगों से कहासुनी हो गई। छठीहार कार्यक्रम में डीजे बजाने को लेकर भी दोनों वर्गो के युवकों के बीच विवाद हुआ। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।