करेंट की चपेट में आने से भैंस मरी, महिला झुलसी
जासं, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा क्षेत्र के अमहरा गांव में रविवार की सुबह हाइटेंशन तार के ट
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 08:32 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 08:32 PM (IST)
जासं, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा क्षेत्र के अमहरा गांव में रविवार की सुबह हाइटेंशन तार के टूट कर गिरने से करेंट की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। वहीं फूलमती (48) गंभीर रूप से झुलस गई। इसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। राकेश कुमार यादव के मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा हुआ है। जर्जर तार अचानक टूट कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भैंस को बचाने में महिला करेंट की जद में आ गई। लोगों ने विद्युत विभाग को सूचित कर सप्लाई ठप कराई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें