विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया रामदेव के आंदोलन वाले बयान पर बरसे बृजभूषण, सरकार के सवाल पर बोले- 'समय बताएगा परिणाम'

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 22 Aug 2026 06:06 PM (GMT+05:30)

पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु रामदेव के आंदोलन संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, उनके स्वदेशी ...और पढ़ें

बृजभूषण का रामदेव पर पलटवार, बोले- 'स्वदेशी अभियान में विवाद, सरकार पर समय बताएगा परिणाम'।

बृजभूषण का रामदेव पर पलटवार, बोले- 'स्वदेशी अभियान में विवाद, सरकार पर समय बताएगा परिणाम'।

HighLights

  1. बृजभूषण ने रामदेव के आंदोलन संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया।

  2. रामदेव के स्वदेशी अभियान और उत्पादों पर सवाल उठाए गए।

  3. भाजपा सरकार के भविष्य पर बृजभूषण ने सीधा जवाब टाला।

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को योग गुरु रामदेव के आंदोलन संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया। दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने खनवर पहुंचे बृजभूषण ने रामदेव के स्वदेशी अभियान और उनके उत्पादों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट सहित कई मुद्दों को रामदेव से जोड़कर टिप्पणी की।

रामदेव के स्वदेशी आंदोलन के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने पत्रकारों को बताया कि रामदेव स्वदेशी के नाम पर अभियान लेकर आगे बढ़े थे, लेकिन बाद में उनके उत्पादों को लेकर कई विवाद सामने आए। बृजभूषण ने रामदेव के पुराने आंदोलन का जिक्र करते हुए उनकी आंदोलन करने की क्षमता पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि यदि रामदेव इस बार आंदोलन करने जा रहे हैं तो मैदान में उतरकर निर्णायक लड़ाई लड़ें। पिछली बार की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने रामदेव पर तीखी टिप्पणी की।

शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था के मुद्दे पर आंदोलन की चर्चा
रामदेव की ओर से शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर युवाओं के आंदोलन की बात किए जाने के संदर्भ में बृजभूषण ने यह प्रतिक्रिया दी। रामदेव बाद में बच्चों से आंदोलन में शामिल होने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील कर चुके हैं। इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बयानों की चर्चा क्षेत्र में रही।

भाजपा सरकार पर सवाल टाल गए
पत्रकारों ने प्रदेश में भाजपा सरकार के भविष्य और आगामी चुनाव को लेकर सवाल किया तो बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसकी बनेगी, यह राम जानें। आने वाला समय ही बताएगा कि परिणाम क्या होगा। उन्होंने कहा कि जैसा कर्म होगा, वैसा फल मिलेगा। भाजपा सरकार के कार्यकाल और आगामी चुनाव से जुड़े अन्य सवालों पर भी उन्होंने कोई स्पष्ट राजनीतिक टिप्पणी नहीं की।