महोत्सव में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की बही बयार
प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने रविवार को शहर
जागरण संवाददाता, बलिया: प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने रविवार को शहर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में मकर सक्रांति महोत्सव का आयोजन किया। इसमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की बयार बही। वहीं सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने चिउड़ा दही का आनंद लिया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा कि अयोध्या में निर्मित हो रहा भव्य श्रीराममंदिर लोगों की आस्था का केंद्र होगा। कहा कि मातृ शक्ति इस देश की दशा और दिशा बदलेगी। पहले की सरकारों में सरकारी योजनाओं का पैसा बीच में ही गायब हो जाता था। अब यह सरकार जिस संवेदना के साथ कार्य कर रही है। जो लोग कहते थे कि धारा 370 कभी खत्म नहीं होगा, वे आज कहां हैं। यह भाजपा ही है, जिसने श्रीराम मंदिर के सपने को साकार होने में अहम भूमिका निभाई।
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि मकर संक्रांति सामाजिक समरसता का अनूठा पर्व है। आयोजक मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। एक नागरिक होने के नाते राष्ट्र निर्माण के पवित्र अभियान में सभी को अपना सर्वोच्च योगदान देना होगा। प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, सकलदीप राजभर, विधायक सुरेंद्र सिंह, धनंजय कन्नौजिया, सुनीता सिंह, संजय यादव, चंचल सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, अरुण सिंह, डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, एसपी विपिन ताडा, सीडीओ विपिन जैन, अंजनी पांडेय, डिपल सिंह, अमित दुबे, प्रेम राय, संजीव कुमार डंपू् आदि मौजूद थे। संगीत से उत्सव का आगाज
मकर संक्रांति उत्सव का आगाज गीत संगीत से हुआ। पं. केपी मेमोरियल संगीत विद्यालय, रामपुर उदयभान के छात्रों ने सरस्वती वंदना से महोत्सव की शुरुआत की। इसके बाद स्नेहा, शिवांगी, अदिति, ऋषिका, पूजा मौर्या, अनंत, राहुल व विपुल ने भजन सुनाकर सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मकर संक्रांति त्योहार पर आधारित पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति ने महोत्सव को नई ऊंचाई दी। तबला पर आकाश मिश्र की थिरकती अंगुलियों ने सबको थिरकने पर विवश कर दिया।