विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में छाता क्रासिंग के पास गड्ढे में मिला सिपाही का शव, पार्टी के बाद लौटते वक्त हुआ हादसा

By Neeraj Chaubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 14 Sep 2026 12:47 PM (IST)

बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में छाता क्रासिंग के पास एक सिपाही पारितोष मिश्र का शव गड्ढे में मिला। पार्टी ...और पढ़ें

बलिया में पार्टी से लौट रहे सिपाही की गड्ढे में डूबकर मौत, मचा हड़कंप।

बलिया में पार्टी से लौट रहे सिपाही की गड्ढे में डूबकर मौत, मचा हड़कंप।

HighLights

  1. बांसडीहरोड के छाता क्रासिंग पर सिपाही का शव मिला।

  2. सिपाही पारितोष मिश्र प्रयागराज के होलागढ़ के निवासी थे।

  3. पार्टी से लौटते समय बाइक गड्ढे में गिरी, डूबने से मौत।

जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता क्रासिंग के समीप सोमवार सुबह सड़क किनारे गड्ढे में बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 2025 बैच के सिपाही पारितोष मिश्र के रूप में हुई है, जो प्रयागराज जनपद के होलागढ़ थाना क्षेत्र के निवासी थे।

बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम पारितोष अपने बैच के अन्य सिपाहियों के साथ छाता गांव में पार्टी करने गए थे। पार्टी के बाद देर रात बाइक से लौटते समय उनकी बाइक छाता क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

sipahi

बाइक समेत गड्ढे में गिरने से पारितोष पानी में डूब गए। कुछ देर तक वापस न लौटने पर साथी सिपाहियों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका मोबाइल स्विच आफ मिला।

रात भर तलाश के बाद सोमवार सुबह पुलिसकर्मियों ने क्रासिंग के पास तालाबनुमा गड्ढे से उनका शव और बाइक बरामद की। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथी सिपाही की मौत से कोतवाली के पुलिसकर्मियों में शोक है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।