विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में कुएं में मिला पांच वर्षीय बालिका का शव, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

By Sanjay Kumar Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 16 Oct 2026 03:49 PM (GMT+05:30)

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के खंदवा गांव में गुरुवार दोपहर से लापता पांच वर्षीय बालिका अनन्या का शव शुक्रवार ...और पढ़ें

बलिया में कुएं से मिली लापता बच्ची की लाश, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस।

बलिया में कुएं से मिली लापता बच्ची की लाश, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस।

HighLights

  1. खंदवा गांव में पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला।

  2. अनन्या गुरुवार से लापता थी, परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

  3. पुलिस मौत के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा गांव में गुरुवार दोपहर से लापता पांच वर्षीय बालिका का शव शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कुएं में उतराता मिला। घटना की जानकारी होते ही सभी लोग अवाक रह गए। बालिका की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खंदवा गांव निवासी धर्मदेव की पांच वर्षीय पुत्री अनन्या गुरुवार दोपहर करीब दो बजे लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर स्वजन ने उभांव पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी थी।

स्वजन रातभर उसकी तलाश को लेकर परेशान रहे। शुक्रवार सुबह कुएं में बालिका का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। यह हादसा है या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। प्रभारी निरीक्षक उभांव अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।