ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
क्चद्यश्रष्द्म द्यद्ग1द्गद्य ह्यश्चश्रह्मह्लह्य ष्श्रद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ श्रह्मद्दड्डठ्ठद्ब5द्गस्त्रक्चद्यश्रष्द्म द्यद्ग1द्गद्य ह्यश्चश्रह्मह्लह्य ष्श्रद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ श्रह्मद्दड्डठ्ठद्ब5द्गस्त्रक्चद्यश्रष्द्म द्यद्ग1द्गद्य ह्यश्चश्रह्मह्लह्य ष्श्रद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ श्रह्मद्दड्डठ्ठद्ब5द्गस्त्रक्चद्यश्रष्द्म द्यद्ग1द्गद्य ह्यश्चश्रह्मह्लह्य ष्श्रद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ श्रह्मद्दड्डठ्ठद्ब5द्गस्त्रक्चद्यश्रष्द्म द्यद्ग1द्गद्य ह्यश्चश्रह्मह्लह्य ष्श्रद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ श्रह्मद्दड्डठ्ठद्ब5द्गस्त्र
जासं, बिल्थरारोड (बलिया): नेहरु युवा केन्द्र के तत्वाधान में नेहरु युवा मंडल हल्दीरामपुर के बैनर तले हल्दीरामपुर स्थित श्रीलालमणि ऋषि इंटर कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। इसका शुभारंभ इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने दीप जलाकर किया। ब्लाकस्तरीय अंतर युवा मंडल खेलकूद प्रतियोगिता में दर्जनों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में फुटबाल, दौड़, गोला, कबड्डी, स्लो साइकिल रेस हुआ। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में प्रथम सुरेश कुमार, द्वितीय रवि कांत, तृतीय मुकेश कुमार व 200 मीटर में प्रथम दीपक यादव, द्वितीय सुरेश कुमार व तृतीय रविकांत तथा 9 किग्रा गोला फेंक में प्रथम दीपक कनौजिया, द्वितीय सुधीर मौर्य, तृतीय इरशाद अंसारी तथा स्लो साइकिल रेस में प्रथम विवेक कुमार, द्वितीय चंदन कुमार व तृतीय उमंग रहे। इस मौके पर उमाशंकर यादव, ऊधम सिंह, गांधी यादव, अजय यादव, बृजभान प्रसाद, सुधीर मौर्य आदि मौजूद थे। संचालन नेयुमं हल्दीरामपुर संरक्षक सीपी सिंह विसेन ने किया।