शहर व ब्लाक मुख्यालयों पर जाम, तड़पे लोग
पंचायत चुनाव के नामांकन के प्रथम दिन प्रशासन की व्यवस्था की कलई भी खु
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 07:23 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 07:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया : पंचायत चुनाव के नामांकन के प्रथम दिन प्रशासन की व्यवस्था की कलई भी खुल गई। शहर से लेकर ब्लॉकों पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के उमड़ने से जाम की स्थिति बन गई। वाहनों के काफिले ने स्थिति नारकीय कर दिया। शहर के कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन होने से लंबा काफिला पहुंचा था। शहर सहित टीडी कालेज रोड पर जाम लग गया। कुछ इसी तरह का हाल नगरा, बिल्थरारोड, हनुमानगंज ब्लाक मुख्यालय के सामने जाम लगा रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें