भाजयुमो ने खाद्य व अपमिश्रण विभाग का किया घेराव
बलिया मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने
बलिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लाइसेंस के नाम पर खाद्य व अपमिश्रण विभाग की ओर से हो रही वसूली की शिकायत पर गुरुवार को कार्यालय का घेराव किया। पूर्वाह्न 11 बजे तक कार्यालय पर कोई भी सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा था।
एक घंटे के इंतजार के बाद जब कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा तो वहां कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान पहुंचे खाद्य व अपमिश्रण विभाग के अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव ने समझाने का प्रयास किया। घेराव करने वालों में जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे, नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी श्याम बाबू, शशांक शेखर त्रिपाठी, अमित सिंह तोमर, अभिषेक सिंह, अनिल सिंह, अमित वर्मा, संजीव वर्मा, अंकुर उपाध्याय, नीरज सिंह, राजेश गुप्त आदि शामिल रहे।