Move to Jagran APP

भाजपा की पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार

जागरण संवाददाता, बलिया : भारतीय जनता पार्टी पर शुक्रवार को महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र का क्ष्

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 10:12 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 10:12 PM (IST)
भाजपा की पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार
भाजपा की पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार

जागरण संवाददाता, बलिया : भारतीय जनता पार्टी पर शुक्रवार को महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि बलिया जनपद की कार्यकर्ता सुनीता श्रीवास्तव को प्रदेश नेतृत्व ने भारतीय जनता महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व दिया हैं। हम सब प्रदेश नेतृत्व को इसके लिए धन्यवाद देते हैं। जिले में किसी कार्यकर्ता को पहली बार जिम्मेदारी दी गई हैं। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे नेतृत्व ने दिया हैं उसका मैं इमानदारी से निर्वहन करुंगी। कहा कि भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान हैं। मैं गोरखपुर क्षेत्र में महिला मोर्चा की टीम जल्दी ही घोषित करूंगी तथा मिशन 2019 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बने इसके लिए महिला मोर्चा को काफी सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा में काम करने वाले कार्यकर्ताओं का हमें सम्मान किया जाता हैं। इस मौके पर प्रमिला गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, जय प्रकाश साहू, राजेन्द्र गुप्ता, कृष्णा पाण्डेय, रामजी ¨सह, मनोरमा गुप्ता, नीतू राय, भारती ¨सह, निभा पाण्डेय, रीता वर्मा, रंजना राय, रागिनी ¨सह, सरिता गुप्ता, शारदा मिश्रा, मंजू राय, रिकु ठाकुर, आरती गुप्ता, पुनीता, रीता चौरसिया, विद्यावती पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय आदि मौजूद थे। रंजना राय ने महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय मिश्रा ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.