पीपा पुल बनवाने के लिए भाजपा ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) भाजपा के मंडल अध्यक्ष रत्नेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पाटी
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : भाजपा के मंडल अध्यक्ष रत्नेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बैरिया को शुक्रवार को ज्ञापन देकर नवरंगा गांव के सामने तत्काल गंगा पर पीपा पुल बनवाने की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को बताया कि नियमानुसार 15 अक्टूबर को पीपा पुल बनकर तैयार हो जाना चाहिए था। अभी भी पीपा पुल बनना शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते गंगा उस पार की 20 हजार की आबादी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि लोकनिर्माण विभाग से बात कर तत्काल पीपा पुल लगाने को कहा जाएगा।
किसान विरोधी है भाजपा सरकार
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : क्षेत्र में कहीं भी किसी भी सरकारी गोदाम पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं है जिससे किसानों के सामने बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। यह बात पूर में पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने शुक्रवार को कहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के हित की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार दावा खोखला साबित हो रहा है।
किसान संसाधन के अभाव में बिचौलियों का शिकार हो रहा है। स्थिति इतनी भयानक है की वह अपना धान क्रय केंद्रों पर नहीं भेज पा रहा है। किसानों को न समय से खाद्य बीज न ही सिचाई के अवसर पर उन्हें पानी उपलब्ध हो पा रहा है। यह सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी सरकार है। प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया। आज का युवा युवा वर्ग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है।