जरूरी-विजय संकल्प रैली को लेकर भाजपा ने कसी कमर
गंगा निर्मल हो गई अविरल हो गई मोदी जी ने कहा था। इस वादे को मोदी जी ने अपने वादे को पूरा किया इस बात की पुष्टि कांग्रेस की महासचिव ने पिछले दिनों इलाहाबाद से बनारस तक नाव यात्रा व गंगा जल से आचमन कर किया है। यह बातें मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने भाजपा कार्यालय पर चुनावी अभियान विजय संकल्प महारैली की तैयारी बैठक में रविवार को कही।
जागरण संवाददाता, बलिया : गंगा निर्मल हो गई, अविरल हो गई, मोदी जी ने कहा था। इस वादे को मोदी जी ने अपने वादे को पूरा किया, इस बात की पुष्टि कांग्रेस की महासचिव ने पिछले दिनों इलाहाबाद से बनारस तक नाव यात्रा व गंगा जल से आचमन कर किया है। यह बातें मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने भाजपा कार्यालय पर चुनावी अभियान विजय संकल्प महारैली की तैयारी बैठक में रविवार को कही। उन्होंने कहा कि सपा बसपा के अत्याचार, घोटाले व भ्रष्टाचार से उत्तर प्रदेश गर्त में जा रहा था। मोदी जी के नेतृत्व में देश व योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज विकास की नई कहानी लिख रहा है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा की विजय संकल्प रैली जनसभा 26 मार्च को बलिया लोकसभा क्षेत्र में नगर के सतीश चंद्र कॉलेज के मैदान में 12 बजे प्रारंभ होगी, जिसमें मंत्री जयप्रकाश निषाद व पूर्व मंत्री तथा लोकसभा प्रभारी फागु चौहान भी शामिल होंगे। वहीं सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र का बेल्थरा रोड के जीएम इंटर कॉलेज के मैदान में 11 बजे संकल्प रैली प्रारम्भ होगी, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही सम्मिलित होंगे। बैठक में सिकंदरपुर विधायक संजय यादव, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, केतकी सिंह, दिनेश्वर सिंह ,प्रमिला गुप्ता, नकुल चौबे, विजय गुप्ता, जयप्रकाश साहू, संजय मिश्रा आदि रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे व संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।