Move to Jagran APP

मुन्ना बजरंगी की हत्या सही, मुख्तार को भी मिलेगी सजा : सुरेंद्र सिंह

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या को सही करार देते हुए कहा अब पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय की आत्मा मुख्तार अंसारी को सजा जरूर देगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 04:36 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 04:36 PM (IST)
मुन्ना बजरंगी की हत्या सही, मुख्तार को भी मिलेगी सजा : सुरेंद्र सिंह
मुन्ना बजरंगी की हत्या सही, मुख्तार को भी मिलेगी सजा : सुरेंद्र सिंह

बलिया (जेएनएन)। अपने बयानों के कारण लगातार चर्चा में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुन्ना बजरंगी की हत्या को सही ठहराया है। बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मुन्ना बजरंगी को अपने कर्मों का फल मिला है। अब मुख्तार अंसारी को भी सजा मिलना जरूरी हो गया है।

loksabha election banner

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या को सही करार देते हुए कहा कि अब पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय की आत्मा मुख्तार अंसारी को सजा जरूर देगी। मुख्तार अंसारी ने सैकड़ों बहनों के सिंदूर को धोया है। वहीं हजारों बच्चों के जीवन को संकट में डाला है पर उसका भुगतान अभी नहीं मिला है। ऐसे में इस जन्म में तो मिलेगा ही ईश्वर और अल्लाह की सत्ता सत्य होगी तो अगले जन्म में भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुन्ना बजरंगी के साथ परमात्मा ने जो भी कराया वह उचित न्याय कराया। यही दंड उसके लिए उचित था। बड़ा सरकार यानी ईश्वर जब चाहता है तो सबको सुधरना पड़ता है। मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह, अतीक अहमद और शहाबुद्दीन जैसे लोगों को अपनी करनी का फल भुगतना पड़ेगा और दुनिया देखेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुस्लिम बुद्धजीवियों के साथ की गई वार्ता पर कहा कि नेहरू खानदान शुरू से मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करता आया है। इसी कारण तो कश्मीर में धारा 370 लगाई गई और दो संस्कृतियों के नाम पर देश को बांट दिया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.