वादों पर खरा नहीं उतरने से घबरा गई है भाजपा
बलिया : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें नगर
बलिया : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें नगर निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। नेता प्रतिपक्ष रामगो¨वद चौधरी ने कहा कि वादों पर खरा नहीं उतरने से भाजपा घबरा गई है। इसलिए जनता के बीच शीर्ष नेताओं को जाना पड़ रहा है। सपा विकास के नाम पर इस चुनाव को लड़ रही है। अखिलेश सरकार ने जितना विकास किया उतना अभी तक किसी सरकार ने प्रदेश का नहीं किया। इसलिए जनता सपा के साथ है। पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिवजी ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नफरत फैलाने का कार्य करती है, लेकिन अब जनता भी इनकी मंशा को समझ गई है। एमएलसी रविशंकर ¨सह पप्पू ने कहा कि इस बार चुनाव अखिलेश सरकार के किए गए विकास कार्यों के नाम पर होगा। इससे विरोधियों की परेशानी बढ़ गई है। पार्टी के चुनाव प्रभारी अवधेश यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस जिले से काफी लगाव है। इसलिए उन्हें इस जनपद से ज्यादा उम्मीद भी है। इस मौके पर पूर्व विधायक संग्राम ¨सह यादव, जयप्रकाश अंचल, गोरख पासवान, सनातन पांडेय, लक्ष्मण गुप्ता, व्यास जी गोंड, संजय उपाध्याय, राजमंगल यादव, विकेश ¨सह, नइम खां मुन्ना, धनंजय कुमार विसेन, डा. विश्राम यादव, दीवान ¨सह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता यशपाल ¨सह व संचालन सुशील पांडेय कान्ह जी ने किया।