भाजपा सरकार के तुगलकी फरमानों का दंश आज भी झेल रही जनता
भाजपा सरकार के तुगलकी फरमानों से देश की भोली-भाली जनता आज तक दंश झेलने को मजबूर है। उक्त बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सच्चितानंद तिवारी ने सोम
जागरण संवाददाता, बलिया : भाजपा सरकार के तुगलकी फरमानों से देश की भोली-भाली जनता आज तक दंश झेलने को मजबूर है। उक्त बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सच्चितानंद तिवारी सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कही। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी, जीएसटी के विरोध में कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि आठ नवंबर 2016 को एकाएक सदन और देश की जनता को बिना किसी पूर्व सूचना के दिल दिमाग को झकझोर देने वाला फैसला देकर देश की तमाम लोगों, किसानों, मजदूर, छात्रो को परेशानी में डाल दिया था। कांग्रेस पार्टी ऐसे तमाम पिता जो अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे का अभाव में काल कवलित हो गए, उनकी आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि ऐसे परिवारों को चिह्नित करके हर संभव मदद किया जाए। इस मौके पर फूलबदन तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, सुरेश ¨सह, ओमप्रकाश तिवारी, धनंजय पांडेय, दीनबंधु यादव, शाहिद अली, गिरिशकांत गांधी, शिवप्रताप ओझा, सागर ¨सह राहुल, रूपेश चौबे आदि मौजूद थे।