भाजपा सरकार जनता के दुख-दर्द को नहीं समझती
जासं, बलिया : भाजपा सरकार जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। केंद्र सरकार के वित्तमंत्री पर गं
जासं, बलिया : भाजपा सरकार जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। केंद्र सरकार के वित्तमंत्री पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। देश के भगोड़े विजय माल्या के द्वारा खुलासे के बाद केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को एक क्षण भी मंत्री पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। यह बातें प्रेस को जारी बयान में समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्ह जी ने गुरुवार को कहीं। उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्रीअरुण जेटली के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा है कि साढ़े चार साल में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। अब उसके मंत्रियों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। इस पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी यह दर्शाती है कि वे अपने मंत्रियों को बचाने में लगे हैं। मांग की कि यदि जेटली स्वयं इस्तीफा नहीं देते हैं तो पीएम मोदी उन्हें मंत्रिमंडल से तुरंत हटाएं। सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के दुख-दर्द को नहीं समझती।