देश को धर्म व जाति में बांट रही भाजपा: कुशवाहा
भाजपा देश को जाति व धर्म के नाम पर बांटकर अपना राजनीतिक रोटी सेंक रही है। भाजपा अअब तक अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। यह बात बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने क्षेत्र के गौरनिया गांव में गठबंधन कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही कहा कि गठबंधन इतना मजबूत है कि भाजपा अवसाद में आ गई है । उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से वायदा किया कि अगर उनका साथ मिला तो सलेमपुर लोकसभा में मिशाल कायम होगी।
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया): भाजपा देश को जाति व धर्म के नाम पर बांटकर अपना राजनीतिक रोटी सेंक रही है। भाजपा अब तक अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। यह बात बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने क्षेत्र के गौरनिया गांव में गठबंधन कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। कुशवाहा ने कहा कि गठबंधन इतना मजबूत है कि भाजपा अवसाद में आ गई है । उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से वादा किया कि अगर उनका साथ मिला तो सलेमपुर लोकसभा में मिसाल कायम होगी। पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि यह सरकार सिर्फ घोषणाओं पर चल रही है। भाजपा नेताओं को झूठ बोलने में महारत हासिल है। इससे आम जनता को सचेत रहने की आवश्यकता है। पिछले पांच सालों में देश में 50 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। डीएपी 765 से बढकर 1265 रुपये हो गई। यह सरकार उद्योगपतियों की है, आमजनता व किसानों से इसका कोई सरोकार नही है। इस मौके पर डॉ. मदन राय, भुवनेश्वर चौधरी, चन्द्रमा यादव, भीष्म यादव, अंनत मिश्र, शिवजी त्यागी, गुड्डू सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरबहादुर सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता राजदेव चौधरी व संचालन रामजी यादव ने किया ।