यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में विपक्ष को बड़ा झटका, 400 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
भाजपा मिलन कार्यक्रम के अंर्तगत मंगलवार को स्थानीय विधायक केतकी सिंह के मैरीटार स्थित आवास पर बांसडीह क्षेत्र से कांग्रेस ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, बांसडीह (बलिया)। भाजपा मिलन कार्यक्रम के अंर्तगत मंगलवार को स्थानीय विधायक केतकी सिंह के मैरीटार स्थित आवास पर बांसडीह क्षेत्र से कांग्रेस, सपा- बसपा तथा आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न दलों से काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विधायक ने दूसरे दलों से आए लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। कहा की आज पूरा देश के लोगों के साथ पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनके नेतृत्व का लोहा मान रहा है।
उन्होंने विधान सभा क्षेत्र से लगभग तीन सौ लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया। कहा कि यह अभियान अभी रुकने वाला नहीं है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को 400 पार की लोगों को संकल्प दिलाई। बलिराम उपाध्याय, विजय बहादुर सिंह, नकुल चौबे, प्रतुल कुमार ओझा, प्रमोद सिंह, सतेंद्र सिंह, मिथलेश तिवारी, सीतांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
