पूर्व पीएम चंद्रशेखर के लिए मांगा भारत रत्न, अनशन
-मांग को लेकर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित ¨सह ने बैठे एक दिवसीय अनशन पर -भारत रत्न के लिए बलिया से लेकर दिल्ली तक संघर्ष का एलान -चंद्रशेखर हमेशा समाज में समता की स्थापना के लिए किए कार्य
जागरण संवाददाता, बलिया : युवा चेतना के तत्वावधान में गुरुवार को प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग को लेकर एक दिवसीय अनशन किया गया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार ¨सह अनशन पर बैठे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने भी पहुंचकर समर्थन दिया। कहा कि चंद्रशेखर बलिया के धरती पुत्र थे। उनको बहुत पहले ही भारत रत्न मिलना चाहिए था परंतु आज तक नहीं मिला।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार ¨सह ने कहा कि चंद्रशेखर को भारत रत्न का सम्मान दिलाने के लिए बलिया से दिल्ली तक संघर्ष करेंगे। चंद्रशेखर भारतीय राजनीति के कबीर थे उन्होंने जीवन भर समाज में समता की स्थापना हेतु कार्य किया। देश की स्थिति ठीक नहीं है हम युवाओं को संघर्ष करना होगा। चंद्रशेखर हमारे हीरो हैं उनके लिए लम्बी लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर सभा को जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्याम बहादुर ¨सह, चितबड़ागांव नगर पंचायत के अध्यक्ष केशरीनंदन त्रिपाठी, अजय राय मुन्ना, ज्ञानेंद्र राय गुड्डु, औसाफ आलम उफऱ् चाँद, जमाल आलम, रीता वर्मा आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व सभी ने चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अंत मे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्यामबहादुर ¨सह, केशरीनंदन त्रिपाठी आदि ने जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया।