Move to Jagran APP

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 70 करोड़ का कारोबार प्रभावित

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद के सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारियों के अचानक हड़ताल पर जाने से उपभोक्तओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं सरकार को करोड़ो के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 05:41 PM (IST)
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 70 करोड़ का कारोबार प्रभावित
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 70 करोड़ का कारोबार प्रभावित

जागरण संवाददाता, बलिया: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद के सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियां उठानी पड़ी, वहीं लगभग सत्तर करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। इस दौरान सभी बैंककर्मी अपने बैंकों के सामने जमा होकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी कर आक्रोश जताया। आंदोलनरत कर्मचारियों ने 11वीं द्विपक्षीय समझौता लागू करने की मांग दोहराई।

loksabha election banner

इस दौरान सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने प्रर्दशन के बाद बैंक कर्मचारियों ने बैठक की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक केएन उपाध्याय ने सरकार वेतन पर्चा घटकों पर 20 प्रतिशत की वृद्धि कर वेतन पुनरीक्षण करने की मांग की। कहा कि बैंकिग कार्य दिवस को पांच दिन का किया जाए, मूल वेतन के साथ भत्ते का विलय किया जाए, पेंशन का अपडेशन करने के साथ ही अन्य मांगों को पूरा करना कर्मचारी हित में होगा। पिछले दो सालों से सरकार इन मांगों को लटका कर रखी है। अभी दो दिन का हड़ताल किया गया है।

कहा कि बात नहीं बनी तो मार्च में 11 से 13 तक काम बंद कर सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा। फिर भी सरकार ध्यान नहीं दी तो अप्रैल में अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। इस मौके पर दिवाकर दूबे, गोपाल सिंह, शंभू सिंह, पुनीत श्रीवास्तव, आरके सिंह, प्रशांत, निर्भय उपाध्याय, अशोक यादव, अक्षय कुमार, आशीष कुमार, सुभाष यादव आदि मौजूद थे।

उधर एसबीआई मुख्य शाखा के कर्मचारियों ने हड़ताल कर सरकार से मांगे पूरी करने की मांग की। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने सरकार व आईबीए के खिलाफ आक्रोश जताया। इस मौके पर नवनीत कुमार, संतोष मिश्र, मैनेजरर सिंह, विकास गुप्त, ब्रजेश द्विवेदी, अशोक यादव, महेन्द्र सिंह, सुनील गुप्त, रविन्द्र मिश्र, अनिल सिंह, मुकेश कुमार, ध्रुवजी, समरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

इसी क्रम में युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले मालगोदाम स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा पर बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने सभी मांगो को जायज बताते हुए कहा कि नवंबर 2017 से लंबित वेतन समझौता को अविलंब लागू करने की मांग की। साथ ही कार्पोरेट ऋण की समयबद्ध रिकवरी, पुरानी पेंशन लागू करने की मांग दोहराई। इस मौके पर अमित सिंह, दिवाकर दुबे, कृष्ण कुमार पांडेय, एसवी तिवारी, एसएस राय, ज्ञानदेव, सोनू कुमार, अमृतेश, अमित, सोनू कुमार व पशुपतिनाथ आदि मौजूद थे।

इनसेट

जगह-जगह प्रदर्शन

वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग के समर्थन में हड़ताल कर रहे बैंक कर्मचारियों को पूर्वांचल बैंक का समर्थन नहीं मिला। इस हड़ताल में पूर्वांचल बैंक का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी शामिल नहीं हुआ। वहीं इसके अलावा अन्य सभी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारियों ने जगह-जगह प्रदर्शन कर मांगे पूरी करने की मांग दोहराई। वहीें बैंक कर्मचारियों के दो दिन की हड़ताल से करोड़ो रुपये नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। एलडीएम डीके सिन्हा के अनुसार शुक्रवार को हड़ताल से करीब 70 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। इसमें 50 करोड़ का क्लियरेंस व 20 करोड़ की अन्य देयताएं शामिल हैं। लिहाजा दो दिनों की हड़ताल से लगभग 140 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.