विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, डेढ़ घंटे तक मशक्कत करती रही पुलिस

Published: Tue, 07 Apr 2026 08:09 PM (IST)

बलिया में एक युवती अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पहले पुलिस ...और पढ़ें

प्रेमी से शादी का दबाव बनाने को लेकर टावर पर चढ़ी युवती।

प्रेमी से शादी का दबाव बनाने को लेकर टावर पर चढ़ी युवती।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया)। कस्बा में सिनेमा हॉल के पास मंगलवार शाम को एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई, ताकि अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना सके। बाद में पुलिस प्रेमी को पकड़ कर ले आई तब जाकर डेढ़ घंटे बाद युवती टावर से उतरी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर मामले का समाधान करने का प्रयास कर रही है

कस्बे की 23 वर्षीय युवती दूसरे गांव के 19 वर्षीय युवक से प्रेम करती है। उसने फोन कर युवक को बुलाया और शादी की मांग करने लगी। युवक ने मना किया तो युवती ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस दोनों को अपने साथ थाना ले गई और युवक ने बताया कि वह तब शादी करेगा जब उसके बड़े भाई की शादी हो जाएगी। पुलिस ने युवती को समझा कर उसके घर भेज दिया और युवक को भी छोड़ दिया। बस यही बात युवती को यह नागवार गुजर गई। वह लगभग 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना सुखपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने चारों तरफ जाल लगाया और नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उतरी। युवती बार-बार अपने प्रेमी से शादी की मांग करती रही।

इसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को पकड़ कर लाया, तब जाकर डेढ़ घंटे बाद वह नीचे उतरी। दोनों को पुलिस अपने साथ थाना लेकर गई। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे के मुताबिक दोनों पक्षों को लोगों से बातचीत की जा रही है। जल्द समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- शादी से 7 दिन पहले प्रेमी और साथी ने चाकू से गोदकर मार डाला था प्रेमिका के मंगेतर को, अब दोनों को आजीवन कारावास

यह भी पढ़ें- अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर वन कर्मी ने खाया जहर, हालत बिगड़ने पर उरई रेफर